ये दुनिया
ये दुनिया काली सफ़ेद है रंगीन दुनिया तो ख्वाबों की तरह है , जब से देखी है मैंने .... ये दुनिया काली सफ़ेद है | बस दो ही रंग देखे है मैंने... एक झूठी और एक सच्चाई सबके चेहरे पे ख़ुशी का मुखौटा , पर बिलखते चेहरे भी देखे हैं जाना तब से मैंने.... ये दुनिया काली सफ़ेद है | एक ओर ऊँची इमारतें देखी , और एक ओर सड़कों पे सोयी ज़िन्दगी देखी है .... एक ओर छप्पन भोग, तो एक ओर सूखी रोटी देखी है ... जाना तब से मैंने.... ये दुनिया काली सफ़ेद है |

Comments
Post a Comment